बालाजी कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ , बालाजी कॉलोनी में 7.47 लाख रुपये की लागत से बनेगी सीसी रोड , महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम
वार्ड पार्षद ईश्वर लाल सोनकर ने विकास कार्य की सौगात के लिए महापौर रामू
रोहरा का जताया आभार
धमतरी | नगर पालिक निगम धमतरी के अंतर्गत महात्मा गांधी वार्ड की बालाजी कॉलोनी में विकास कार्यों को गति देते हुए शैलेश चंद्राकर के घर से दयाराम साहू के घर तक 7 लाख 47 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और कॉलोनी की सड़क व्यवस्था बेहतर होगी।
कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष श्री विजय मोटवानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, एल्डरमैन एवं वार्डवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण जैसे विकास कार्यों से आम नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलती है और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष श्री विजय मोटवानी ने कहा कि शहर में सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। बालाजी कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण से स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद श्री ईश्वर लाल सोनकर ने बालाजी कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य की सौगात मिलने पर महापौर श्री रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस कर रहे लोगों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री अखिलेश सोनकर, पार्षद श्री हेमंत बंजारे, श्री संजय देवांगन, श्री श्यामलाल, श्री गजेंद्र कंवर, श्री विजय साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री गौतम साहू, श्री योगेश कुमार यदु, श्री दयाराम साहू, श्री नोहर देवांगन, श्री केशकुमार मीनपाल सहित एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमैन एवं बालाजी कॉलोनी तथा महात्मा गांधी वार्ड के समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।
