नॉन अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना की मांग पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने लगाई मुहर, जिले के विकास के लिए मिली करोड़ों की स्वीकृति 

232

धमतरी | प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद धमतरी जिला के लोगों को अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की आशा भूपेश बघेल सरकार से है| पूर्व में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा नागरिक आपूर्ति खाद्य निगम अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के समक्ष क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की मांग रखी गई थी|

नॉन अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की मांग ग्रामीण क्षेत्रों के लिए की| जिस पर विभागीय मंत्री रविन्द्र चौबे ने धमतरी जिले के विभिन्न क्षेत्रो के विकास के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।  धमतरी विकासखंड अंतर्गत नवीन मंडी प्रांगण श्यामतराई धमतरी में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 531.00 लाख रुपए, उपमंडी प्रांगण आमदी पहुंच मार्ग में बीटी सड़क निर्माण 35.05 लाख रुपए, ग्राम पंचायत सेमरा बी से मनबुडा नाला में पुलिया निर्माण 49.02 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मोगरागहन से बड़पारा में खेत पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण 25.05 लाख रुपए, ग्राम पंचायत रीवागहन में शीतला मंदिर के पीछे खार पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण 49.02 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी (गा.) में हाट बाजार विकास अंतर्गत 25.29 लाख जिसमे कवर्ड प्लेटफार्म 2 नग 9.86 लाख रुपए, ओपन प्लेटफार्म 2 नग 6.38 लाख रुपए, टॉयलेट 1 नग 04.96 लाख रुपए, बोरवेल 1 नग 01.27 लाख रुपए, सीसी रोड 56.85 वर्ग मीटर 02.82 लाख रुपए, ग्राम पंचायत अकला डोंगरी (डू.) में हाट बाजार अंतर्गत 42.05 लाख रुपए, जिसमे कवर्ड प्लेटफार्म 4 नग 19.72 लाख रुपए, ओपन प्लेटफार्म 04 नग 12.76 लाख रुपए, टॉयलेट 1 नग 04.96 लाख रुपए, सीसी रोड 93.13 वर्ग मीटर 04.61 लाख रुपए, ग्राम पंचायत कुर्रा में हाट बाजार विकास अंतर्गत 48.66 लाख रुपए जिसमें कवर्ड प्लेटफार्म 6 नग 29.58 लाख रुपए, ओपन प्लेटफार्म 4 नग 12.76 लाख रुपए, सीसी रोड 127.57 वर्ग मीटर 06.32 लाख रुपए की राशि स्वीकृति मिली है।
करोड़ों के कार्य स्वीकृत होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है | सभी गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विभागीय मंत्री रविन्द्र चौबे, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, नागरिक आपूर्ति खाद्य निगम अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। करोड़ों की राशि स्वीकृति मिलने पर महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू, निगम सभापति अनुराग मसीह, जनपद अध्यक्ष गूंजा साहू, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, जनपद सदस्य ब्रजेश जगताप, जानकी बाई वट्टी, मनीषा साहू, सरिता यादव, अनुपमा साहू, रोशनी पवार, सुरेश मरकाम, वर्षा साहू, पतिराम ध्रुव, विजय गायकवाड़, माधुरी पटेल पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष आमदी मनोज साहू, सरपँच संघ अध्यक्ष राजेश चन्द्राकर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अमरदीप साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यादेवी साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा मरकाम, अध्यक्ष एनएसयूआई राजा देवांगन ने बधाई दी है।