Home Latest धमतरी जिले में लॉकडाउन बढ़ा 05 मई तक

धमतरी जिले में लॉकडाउन बढ़ा 05 मई तक

0
धमतरी जिले में लॉकडाउन बढ़ा 05 मई तक

धमतरी | कोविड-19 के संक्रमण के दर को देखते हुए जनहित तथा जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तालाबंदी (लॉकडाउन) को दिनांक 05 मई 2021 रात्रि 12.00 बजे तक के लिए आगे बढ़ाया जाता है। पूर्व में जारी आदेश में उल्लेखित छूट और प्रतिबंध यथावत रहेंगे। दिनांक 24.04.2021 से निम्न अतिरिक्त गतिविधियों के संचालन में छूट रहेगी। प्रातः 8.00 बजे से 10.00 बजे तक मीट, मछली एवं चिकन की दुकानें खुली रहेंगी।  ऑनलाईन वस्तुओं की सप्लाई करने वाले डिलीवरी ब्वाय प्रातः 8.00 बजे से 10.00 बजे तक ऑनलाईन आर्डर के आधार पर मांग की गई वस्तुओं की आपूर्ति कर सकेंगे।आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने वाले गोदाम रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक खुली रह सकती है। ऐसे कार्यस्थल जहां पर कार्य में लगने आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति हेतु कच्चा माल पूर्व में उपलब्ध मजदूरों को रहने की व्यवस्था कर तथा लॉकडाउन का पूर्णतया पालन कराकर कार्यस्थल में कार्य संपादित करा सकते हैं। समस्त उचित मूल्य की राशन की दुकानें प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक खुली रहेंगी। प्रत्येक ग्राहक को पूर्व में ही टोकन का वितरण कर उचित सामाजिक दूरी का पालन कर ही सामाग्री की आपूर्ति की जायेगी।

उपरोक्त संशोधन सहित पूर्व में जारी तालाबंदी (लॉकडाउन) का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है। उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति / प्रतिष्ठान दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 के तहत दण्डित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here