
धमतरी | ज्ञान अमृत इंग्लिश स्कूल में शिक्षकों के व्यक्तित्व एवं शिक्षण कौशल के विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को स्पोकन इंग्लिश, इंग्लिश ग्रामर तथा हिंदी ग्रामर का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमें यह अपनी भाषा दक्षता को और अधिक प्रभावशाली एवं परिपूर्ण बना सके । यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग 45 दिनों (डेढ़ माह) तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा व्यवहारिक एवं सरल तरीकों से शिक्षकों को भाषा ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। इंग्लिश विषय का प्रशिक्षण श्री घनश्याम शर्मा सर द्वारा एवं हिंदी ग्रामर का प्रशिक्षण श्री एन.आर. यादव सर द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्ञान अमृत इंग्लिश हाई स्कूल मां दंतेश्वरी हाई स्कूल एवं गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी के शिक्षक शिक्षिकाये उत्साह पूर्वक भाग लेकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, सही उच्चारण, प्रभावी संवाद शैली तथा व्याकरण की बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव है इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों के आत्मविश्वास एवं शिक्षक गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करते हैं।




