ग्राम बोदाछापर में विधायक ओंकार साहू ने शेड निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

0

रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के साथ लिया भक्तिमय वातावरण का आनंद

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ग्राम बोदाछापर में विधायक निधि से स्वीकृत माँ शीतला माता प्रांगण में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के साथ भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि “गाँवों का विकास केवल सड़कों और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की आस्था, परंपराओं और सामाजिक जीवन से जुड़े स्थलों को सुविधायुक्त बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। माँ शीतला माता प्रांगण में शेड निर्माण से ग्रामवासियों को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचे और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो। जनसेवा ही हमारा संकल्प है और क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना हमारी प्राथमिकता है।” जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती तारणी चन्द्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए आवश्यक सुविधाओं का कास महत्वपूर्ण है। माँ शीतला माता प्रांगण में शेड निर्माण होने से ग्रामवासियों को विभिन्न आयोजनों के दौरान सुविधा मिलेगी। जनहित से जुड़े ऐसे कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता बाबर ने कहा कि गाँवों में विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करना भी आवश्यक है। विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य ग्रामवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा। रामधुनी प्रतियोगिता जैसे आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान माँ शीतला माता से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। आयोजन में ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के जोन अध्यक्ष हरीश चंद्राकर, सरपंच महेश चन्द्राकर , – श्री दिनेश चन्द्राकर, विक्रम तिवारी, रामेश्वर साहू, रूपचंद साहू, अर्जुन साहू, राधे कृष्ण साहू, पवन साहू, सोहन साहू, गोपाल साहू, रोहित ध्रुव, प्रहलाद साहू, रघुनाथ यादव, भीखम साहू, छन्नू साहू , युवा संगठन – अध्यक्ष – धर्मराज ध्रुव, उपाध्यक्ष- मनीराम ध्रुव, जनार्दन साहू सचिव – शशिकांत साहू

पंचगण – कोशन कुमार ध्रुव, नंदनी सेन, प्रभा ध्रुव, कुंती साहू,,दामिनी साहू, सरिता निर्मलकर, सुनीता साहूजनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।