धमतरी। गणेशोत्सव के समापन को लेकर नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों के बीच महापौर जगदीश “रामू” रोहरा ने रुद्री स्थित गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि गणेश विसर्जन श्रद्धा और आस्था से जुड़ा पर्व है। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहें, इसे प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्यामलाल नेताम, अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, पार्षद संतोष सोनकर, भागवत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







