Home Latest कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनी

कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनी

0
कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनी

जनदर्शन में जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने अपनी समस्याओं को सीधे रखा कलेक्टर के समक्ष

कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

धमतरी | कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों एवं जनसामान्य से मुलाकात कर उनकी शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर सुश्री गांधी ने प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनदर्शन में शासन की योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। जनदर्शन में शिक्षक की मांग, कृषि कार्य हेतु विद्युत हेतु ट्रांसफार्मर लगाने इत्यादि संबंधी कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here