कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
धमतरी । ग्राम चिपली, विकासखंड नगरी में रामलीला मंचन के दौरान हुई आगजनी की घटना में झुलसकर घायल हुए दो व्यक्तियों का जिला अस्पताल धमतरी में उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोनों घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम घायलों के उपचार और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामलीला मंचन के दौरान वानर पात्रों की भूमिका निभा रहे श्री हेमंत ध्रुव और श्री दीपांशु सोम आगजनी की घटना में झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यक उपचार एवं देखभाल की जा रही है।
बेहतर उपचार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को दोनों घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देने पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
चिकित्सकीय निगरानी में उपचार
जिला अस्पताल में दोनों घायलों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति के अनुरूप उपचार किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन घायलों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों के उपचार को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सकीय व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं देखभाल उपलब्ध हो सके।







