Home घटना नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस जांच...

नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी। विद्युत विभाग में पदस्थ इंजीनियर की नव विवाहिता पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी  ली। सूचना पर पुलिस तत्काल  घटनास्थल  पहुंची | मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर विनय ठाकुर आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा नगर में  किराए के मकान पर रहते हैं। सुबह उन्होंने देखा तो उसकी पत्नी फांसी पर लटकी हुई थी ।

इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई सीएल साहू अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे | पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है | बताया जा रहा है कि विनय ठाकुर की शादी कुछ माह पहले ही चेतना ठाकुर के साथ हुई थी । चेतना ने किन कारणों से आत्महत्या की है | इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है | घटना की जानकारी मायका पक्ष को दे दी गई  है। नव विवाहिता होने की वजह से न्यायिक जांच के बाद ही पोस्टमार्टम किया जायेगा |  

Exit mobile version