Home घटना बायपास तिरंगा चौक पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

बायपास तिरंगा चौक पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

DHAMTARI TRINGA CHOWK ROAD ACCIDENT

धमतरी। शहर के बायपास स्थित तिरंगा चौक के पास रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे के आसपास हुआ। मृतक की पहचान जय ध्रुव के रूप में बताई जा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जय ध्रुव किसी तनाव के चलते अपने रायपुर निवासी दोस्त को बार-बार फोन कर धमतरी आने के लिए कह रहा था। उसने अपने दोस्त से जल्द आने की बात कहते हुए यह भी कहा था कि अगर वह नहीं आया तो वह कुछ कर लेगा। दोस्त उसकी बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बाइक से रायपुर से धमतरी के लिए रवाना हो गया।

बारिश के बीच बाइक से धमतरी आ रहे युवक के अधिक भीग जाने के कारण वह बखारा के पास एक होटल में चाय पीने के लिए रुक गया। इस दौरान उसने अपने दोस्तों को फोन कर बारिश की जानकारी दी। इसके बाद धमतरी से उसके दोस्त उसे लेने के लिए बखारा पहुंचे।
बताया जा रहा है कि रायपुर से आया युवक जय ध्रुव की बाइक लेकर आगे निकल गया, जबकि उसके पीछे कार से उसके दोस्त आ रहे थे। कार सवार युवक बायपास मार्ग पर कुछ देर के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक आगे निकल गया।
इसके बाद तिरंगा चौक के पास बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। पीछे से आ रहे उसके दोस्तों ने सड़क पर उसे घायल अवस्था में देखा और तत्काल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही 112 और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। वहीं वरदान परमार्थ एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान भी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक और उसके दोस्त बायपास मार्ग से होकर ढाबे में खाना खाने जाने वाले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसा किस कारण हुआ और बाइक सवार युवक की टक्कर किस वाहन से हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

READ ALSO

गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमिता और नवाचार पर हुआ मंथन

Exit mobile version