Home Latest  अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की तीन अलग-अलग प्रकरणों पर ताबड़तोड़...

 अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की तीन अलग-अलग प्रकरणों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 03 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही , अवैध शराब, बिक्री रकम एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 56,560/- की संपत्ति जब्त

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध त“जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में धमतरी पुलिस द्वारा थाना कोतवाली, अर्जुनी एवं कुरूद क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

 थाना कोतवाली – अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार दिनांक 14.08.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शांति घाट नहर नाका के पास धमतरी में आरोपी गोविंद यादव पिता गणेश राम, उम्र 39 वर्ष, निवासी बनिया तालाब, धमतरी को अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 20 नग देशी प्लेन शराब, 15 नग मसाला शराब एवं 01 स्कूटी बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 3,100/- एवं स्कूटी की कीमत 50,000/-, बिक्री रकम 53,100/- सहित कुल संपत्ति 53,100/- जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का नाम – गोविंद यादव पिता गणेश राम, उम्र 39 वर्ष, निवासी बनिया तालाब, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ.ग.)

 थाना अर्जुनी द्वारा पर कार्यवाही – थाना अर्जुनी द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते आरोपी पकड़ा गया दिनांक 14.08.2026 को थाना अर्जुनी पुलिस ने कोलियारी में आरोपी खुमान निषाद पिता स्व. फेहरूराम, उम्र 70 वर्ष, निवासी कोलियारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 नग देशी मसाला शराब, जिसकी कीमत 2,000/-, तथा बिक्री रकम 200/- बरामद हुई। कुल 2,200/- की संपत्ति जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी का नाम – खुमान निषाद पिता स्व. फेहरूराम, उम्र 70 वर्ष, निवासी कोलियारी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)

 थाना कुरूद द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही दिनांक 15.08.2026 को थाना कुरूद पुलिस ने नया बस स्टैंड कुरूद, शीतला मंदिर के पास आरोपी रामचंद्र ध्रुवंशी पिता मुन्ना ध्रुवंशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 12 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 960/-, एवं बिक्री रकम 300/-, कुल 1,260/- जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी का नाम* रामचंद्र ध्रुवंशी पिता मुन्ना ध्रुवंशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद,थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमतरी पुलिस – अपराध पर प्रहार, आमजन की सुरक्षा हमारा संकल्प।

Exit mobile version