Home Uncategorized अपहरण कर नाबालिग से अनाचार, पुलिस ने बालिका को गोविंदपुर से किया बरामद,...

अपहरण कर नाबालिग से अनाचार, पुलिस ने बालिका को गोविंदपुर से किया बरामद, आरोपी  गिरफ्तार

धमतरी | पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने बालिका एवं महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों में तत्काल कार्यवाही करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द चालान माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू ने  भी बालिकाओं व महिलाओं के विरूद्व होने वाले अपराधो में समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश  दिए है ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके।

इसी क्रम में मगरलोड थाना क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में थाना प्रभारी मगरलोड वी.के. कत्लम के नेतृत्व व विवेचना अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सोनी ने अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी रवि कुमार नेताम पिता अशोक नेताम उम्र 20 वर्ष साकिन डोकाल थाना केरेगांव जिला धमतरी के कब्जे से ग्राम गोविंदपुर जिला कांकेर से बरामद किया | अपहृत नाबालिग बालिका के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 376 भादवि एवं 6 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया |  

Exit mobile version