
धमतरी| विधानसभा क्षेत्र धमतरी की विधायक श्रीमती रंजना साहू ने लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाई है। लोक निर्माण विभाग मंत्री से मुलाकात कर पीपरछेड़ी-तरसींवा मार्ग के कुरिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की मांग की गई थी। मंत्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 607.23 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति विधायक की अनुशंसा से प्रदान की है। ज्ञात हो कि उक्त पुलिया निर्माण नीचे होने के कारण बरसात के दिनों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था, साथ ही आवागमन का संपर्क पुल के ऊपर पानी होने से टूट जाता था। अब उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण हो जाने से इस समस्या से क्षेत्रवासियों को निदान मिलेगा। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने पर विधायक श्रीमती साहू ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया |
तरसींवा एवं पीपरछेड़ी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने पुलिया निर्माण की मांग की थी