नई दिल्ली| कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सामना कर रही राजधानी दिल्ली को अनलॉक करने को लेकर हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि दूसरी राज्य सरकारें जहां कोरोना वायरस को लेकर सख्ती बरकरार रखे हुए हैं, वहीं दिल्ली को लगातार अनलॉक किया जा रहा है। कोर्ट ने केजरीवाल सरकार से सवाल किया कि क्या वह मामलों के दोगुने होने का इंतजार कर रही है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि वह स्टेटस रिपोर्ट दायर कर बताए कि उसने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए पिछले दो हफ्तों में क्या कदम उठाए। मामले में अगली सुनाई 18 नवंबर को होगी।
