Home Health धमतरी में तीन दिवसीय आयुष्मान आरोग्य एवं X-Ray जांच शिविर

धमतरी में तीन दिवसीय आयुष्मान आरोग्य एवं X-Ray जांच शिविर

धमतरी में तीन दिवसीय आयुष्मान आरोग्य एवं X-Ray जांच शिविर

सदर उत्तर, साहलेवार पारा और आमापारा वार्ड में लगेगा शिविर; नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा

धमतरी। नगर निगम धमतरी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 से 12 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय आयुष्मान आरोग्य एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में X-Ray जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श तथा आयुष्मान कार्ड एवं आभा ID बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

शिविर के तहत 10 अगस्त को सदर उत्तर वार्ड में सदर उत्तर आंगनबाड़ी, जिम भवन के पास, 11 अगस्त को साहलेवार पारा वार्ड में सामुदायिक भवन तथा 12 अगस्त को आमापारा वार्ड में सिंधी धर्मशाला भवन में शिविर लगाया जाएगा। तीनों स्थानों पर शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 10 से 12 अगस्त के बीच अपने-अपने वार्ड में निर्धारित स्थान पर पहुंचकर निःशुल्क X-Ray जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाएं। विभाग का उद्देश्य वार्ड स्तर पर ही नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े।

आयुष्मान कार्ड और आभा ID बनाने पर जोर
शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड एवं आभा ID बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने वार्डवासियों से विशेष रूप से अपील की है कि जिन नागरिकों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड एवं आभा ID बनाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं।
जिन नागरिकों ने अभी तक अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा नहीं की है, वे अपनी आधार कार्ड की फोटो कॉपी संबंधित वार्ड की मितानिन अथवा ANM कार्यकर्ता के पास जमा कर दें, ताकि आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

हर नागरिक तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधा : नीलेश लूनिया
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सभापति नीलेश लूनिया ने कहा कि नागरिकों को उनके वार्ड के नजदीक ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 से 12 अगस्त तक इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में X-Ray जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ आयुष्मान कार्ड और आभा ID बनाने की सुविधा भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की नींव हैं। विभाग का प्रयास है कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने तीनों वार्डों के नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने तथा अपने परिवार के सदस्यों की भी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

नीलेश लूनिया ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुविधा और शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा नहीं की है, वे उसे संबंधित मितानिन अथवा ANM कार्यकर्ता के पास जमा कर दें।

Exit mobile version