स्वास्थ्य कर्मचारियों के दिलों के दर्द व आंसू को दूर करें सरकार : रंजना साहू

265

धमतरी | स्वास्थ्य कर्मचारियों की जारी हड़ताल को समर्थन देते हुए विधायक रंजना साहू ने कहा है कि कोरोना योद्धाओं के बगैर कोरोना के खिलाफ जंग जीतना मुश्किल है| ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल पर चले जाना चिंताजनक बात है| विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिहदेव को  मार्मिक पत्र लिखते हुए  कहा  है कि कोरोना वैश्विक महामारी के विरुद्ध पूरा समाज लड़ रहा है और इसका मध्यम कोई बना है तो वह है हमारे स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर ,पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी|

स्वास्थ्य कर्मचारी जो इस जंग की बुनियाद है पिछले कुछ दिनों से अनवरत रूप से हड़ताल पर चले गए है | सरकार के जिम्मेदार लोगों को एक कदम आगे बढ़कर सदभावना पूर्वक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगों पर ध्यान   देते हुए सकारात्मक कदम उठाना चाहिए | कोरोना से जंग जीतने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को फिर से उनकी सेवा से  जोड़ना अति आवश्यक है। उन्होंने आगे  कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के दिलों का दर्द व आंखों के आंसू को सरकर जल्द दूर करे | 

कोई भी व्यक्ति  बिना उत्साह साहस और वीरता के साथ लड़ाई के मैदान में नहीं उतर सकता | स्वास्थ्य कर्मचारी आज हमारे अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं | उनके दर्द को खुद के दर्द से जोड़ते हुए अविलंब उनकी मांगों को  पूर्ण करना चाहिए |