संविधान दिवस पर एसपी कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

274

धमतरी | भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष डॉ.बी.आर.अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है। संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है| संविधान निर्माता डॉ.बी.आर. अम्बेडकर की 125 वीं जयंती मनाई जा रही है।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानू के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरूण जोशी के द्वारा पुलिस कार्यालय धमतरी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाज पंथ-निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।