लगातार बारिश से शहर तरबतर, गंगरेल बांध में 26 टीएमसी पानी भरा

694

धमतरी | पिछले दो  दिन से हो रही लगातार बारिश  से शहर तरबतर  हो गया  है | लोगों की दिनचर्या पर भी  इसका पड़ा है | आज  शहर  की  दुकानों में  ग्राहकी कम  रही | सब्जी मार्केट भी फीका  रहा | खरीदार कम  नजर आए | पानी की  लगातार आवक से  जिले के सभी बांध  लबालब हो गए है| खेत खलिहान भी  भर  गये  है|   जिससे किसानों की  चिंता बढ़ गई  है |  किसानो का कहना है  कि खेतो में  ज्यादा  पानी भरे रहने से फसल को नुकसान हो सकता है |  वही  बारिश से  शहर  की  निचली बस्तियों में  पानी  भरने की  खबर है |

भादो मास  मे  मानसून  जिले  में  ज्यादा  मेहरबान  है | तगड़ा  सिस्टम  बनने  की  वजह से  इस  माह ज्यादा  बारिश  हो रही  है | जिले मे कल से  लगातार बारिश हो रही  है | खेत खलिहान के साथ साथ  बांधो  का  जलस्तर  बढ़  गया है | बारिश की  वजह से लोग घरों में  ही दुबके रहे | आवश्यक काम वाले ही घर से  बाहर निकल रहे है | बारिश  के चलते  आज बाज़ार ठंडा रहा |  दुकानों मे कम ग्राहकी देखी  गई |  सब्जी बाज़ार मे भी यही हाल रहा |  जिले हो रही  बारिश से  सभी  बाँध  लबालब  हो  गये है |  गंगरेल बांध 81 फीसदी भर चुका है |

गुरुवार  की सुबह  11 बजे की स्थिति में  आवक 8205 क्यूसेक की रही  | बांध का लेवल 347.17 मीटर है |  बाँध में 26.882 टी एम सी  पानी  भर गया है | इसी तरह  मुरुमसिल्ली  बांध मे 97 फीसदी पानी भर चुका है |100 प्रतिशत   पानी भरने पर सायफन  सिस्टम  ऑटोमेटिक  शुरू हो जायेगा |  दुधावा  बाँध मे  80 फीसदी पानी भर  गया है | 5200क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है |  इसी तरह  सोंढूर बाँध  भी 86 फीसदी पानी भर चुका है|