फेन पर मधुमक्खियों का डेरा,  दहशत में परिवार 

489

मगरलोड। ग्राम भेण्डरी  के चांदापारा में योगेश साहू के घर की  सीलिंग पंखा में  मधुमक्खियों ने  अपना डेरा डाल दिया है | योगेश ने बताया कि मधुमक्खियों के जमावड़े से परिवार दहशत मे है। ये मधुमक्खी कभी भी  हमला  कर सकते है | अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुचांया है। फिर भी डर बना हुआ है| मकान मलिक दुकालू साहू ने बताया कि कई बार मधुमक्खियों को वहां से भगाने का प्रयास किया गया।  भागने के बाद फिर आकर बैठ जाती है | मधुमक्खियों का छत्ता धीरे -धीरे बढ़ रहा  है | उसे छेडना ठीक नहीं है | वे कभी भी आक्रमण कर सकते है |