प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा ने बोला हल्ला

271

नगरी | प्रदेश सरकार की किसान विरोधी गतिविधि, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की मांग, पिछले दो वर्ष की बोनस राशि, रबी फसल के लिए सिचाई पानी , प्रदेश के मंत्री शिव डहरिया के बयान के विरोध सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर सिहावा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्त्ताओं  ने बजरंग चौक नगरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर हल्ला बोला | धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों, बेरोजगारों व युवा वर्ग को ठगने का आरोप लगाया। महिलाओं के सम्मान पर यहां के मंत्री की सोच पर वक्ताओं ने जमकर हल्ला बोला। वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा करने वाली सरकार युवाओं को गोबर बीनने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश सरकार के जन विरोधी कार्यो पर भाजपाइयों ने जमकर कटाक्ष किया व राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, पूर्व  जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, मंडल प्रभारी रवि शंकर, दुबे मंडल नगरी अध्यक्ष मोहन नाहटा मंडल अध्यक्ष बेलरगांव अकबर कश्यप मंडल अध्यक्ष कुकरेल टेलेश्वर ठाकुर महामंत्री हृदय साहू मनोहर मानिकपुरी राकेश चौबे वामन साहू मंडल कोषाध्यक्ष महेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, सभापति गण मन्नू यादव, बंशीलाल सोरी, सुलोचना साहू, रेणुका ध्रुव, भुनेश्वरी धृतलहरे, पूर्व  जिला पंचायत सदस्य फत्ते लाल ध्रुव, सत्यवती नेताम, मंडल उपाध्यक्ष सत्ती मरकाम किसान मोर्चा के अध्यक्ष सहदेव राम साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्र नेताम,  चंद्रशेखर अडिल मंडल मंत्री कुमार नायर, बीरबल पदमाकर, युवा मोर्चा के भाजयुमो अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, महामंत्री राजेश नाथ, गोसाई मौरध्वज सेन, चुम्मन साहू पार्षद गण भूपेंद्र साहू, सुनील निर्मलकर, अश्वनी निषाद, विनीता कोठारी, सरपंच बिरगुडी, अनिता मरकाम, श्यामन्त बिसेन ,सुन्दर लाल टंडन, सरोज साहू, नारद साहू, बीरकुमार हिरवानी, शैलेंद्र धेनुसेवक, गिरवर भंडारी, पवन साहू जन्मेजय साहू, नागेंद्र बोर्झा, तुकाराम साहू, हरीश सार्वा, रमेश कश्यप, रवि चिन्डा, प्रह्लाद नाग, करण सेन सहित तीनो मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे|