
धमतरी | जिले के लिए हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है | अब धमतरी जेल में कोरोना का कहर सिर चढ़कर बोलने लगा है |
बताया जाता है कि यहां 24 कोरोना पोजिटिव मिले हैं | इस खबर की पुष्टि करते हुए सर्विलेंस अधिकारी डॉ विजय फुलमाली ने बताया कि पिछले दिनों जेल मे एक बंदी संक्रमित पाया गया था | एहतियात के तौर पर उनके प्रथम संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की गई | मंगलवार को रिपोर्ट आई कि 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | इस खबर के बाद स्वास्थ्य व जेल विभाग में हड़कंप मच गया है | इसके अलावा शहर में 12 संक्रमित मरीज भी मिले हैं|