दवा का छिड़काव कर रहे किसान की अजगर पर पड़ी नजर.. फिर

1383

नगरी | ग्राम पंचायत गढ़डोंगरी के आश्रित ग्राम नाचकारपारा में प्रीतम गंगेश के खेत में 6 फीट का अजगर मिला | इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में  खेत पहुंच गए | वन विभाग को  इसकी सूचना दी गई | वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और अजगर को जंगल में ले जाकर  छोड़ा|

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतम गंगेश अपने खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था तभी उसकी नजर अजगर सांप पर पड़ी | कुछ समय के लिए  वे भी डर गये | उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी जिसके  बाद ग्रामीण  खेत पहुंच गए| ग्रामीणों ने तत्पश्चात वन विभाग को इसकी जानकारी दी|  वन विभाग के कर्मचारी तत्काल खेत पहुंचे और अजगर को पकड़कर जंगल में जाकर छोड़ दिया|