जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन की पहल से गौरव ग्राम खरेंगा को मिली पानी टैंकर की सौगात

0

जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन की पहल से गौरव ग्राम खरेंगा को मिली पानी टैंकर की सौगात

DHAMTARI | जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत गौरव ग्राम खरेंगा में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के विशेष प्रयासों से 15वें वित्त आयोग की राशि से पानी टैंकर प्रदान किया गया। ग्रामवासियों की सुविधा हेतु उपलब्ध कराए गए इस पानी टैंकर का विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए 15वें वित्त आयोग की राशि का सदुपयोग करते हुए ग्राम खरेंगा के लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराया गया है। इससे गांव के जरूरतमंद परिवारों को समय पर पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा पानी की समस्या से काफी हद तक राहत प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सड़क, पानी, बिजली एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
जनपद सदस्य श्रीमती गीतेश्वरी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम खरेंगा में पानी की समस्या को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही थी। जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन द्वारा गंभीरता से पहल करते हुए पानी टैंकर उपलब्ध कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए जिला पंचायत सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनहित से जुड़ा सराहनीय कार्य है।
वहीं ग्राम सरपंच श्रीमती नीलम अदिल ने कहा कि गर्मी के दिनों में गांव में पेयजल समस्या अधिक बढ़ जाती थी, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पानी टैंकर मिलने से अब जरूरत के समय गांव में पेयजल उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्रीमती मोनिका देवांगन ने ग्रामवासियों को पानी टैंकर की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान एवं विकास कार्यों का विस्तार ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी का संरक्षण एवं सदुपयोग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर उपसरपंच डिसेन्ट साहू जी पूर्व सरपंच श्री मोहन साहू जी पूर्व सरपंच श्रीमती अमेरिका ध्रुव जी ग्राम सचिव मेकूराम निषाद जी ग्राम पंचायत के पंचगण, स्थानीय नागरिक तरुण साहू जी भगवती विश्वकर्मा जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।