कोरोना संक्रमित विभागीय कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने पुलिस ने गाये गीत, मनाया जन्मदिन

444

धमतरी।  पूरे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है | इसकी चपेट में जनता के साथ साथ  कोरोना योध्दा भी आ रहे है | किसी व्यक्ति में कोरोना की  पुष्टि होने के बाद वह अवसाद  में चला जाता है | उसके मन में नकारात्मक बातें समा जाती है | एक तरफ कोरोना का  वायरस तो दूसरी तरफ नकारात्मक बातें उसे कमजोर बना देती है | कई कर्मचारी ऐसे  है जो नौकरी की खातिर अपने घर से कोसों दूर है |

संक्रमित पाए जाने के बाद दुखी हो जाते हैं| इस समय लोगों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत होती है |उनका आत्मविश्वास कम नहीं होना चाहिए | कोरोना से कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं|ऐसे में उनकी हौसला अफजाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर अपने टीम के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधा रही है। ज्ञात हो कि एक सहयोगी पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई| एएसपी मनीषा ठाकुर व अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया, गीत भी गाये। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम से अन्य संक्रमित मरीजों को फोन लगाकर उनकी हौंसला अफजाई की गईं। इस दौरान डीएसपी सारिका वैद्य,रुद्री थाना प्रभारी,यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। एएसपी मनीषा ठाकुर ने कहा कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लोग नेगेटिव सोचने लगते है | इससे कोरोना और खुद से लड़ने का हौसला टूटता है| हमें  कोरोना को जड़ सहित खत्म करना है| इसके लिए  ऊँचा  हौंसला  और  दृढ़  संकल्प  शक्ति  की जरुरत है | तभी हम कोरोना के इस चैन को तोड़ पाएंगे | कुरुद थाना क्षेत्र  में भी एक जवान पॉजिटिव पाया गया। इसी बीच उनका जन्मदिन भी आ गया | थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने अपनी टीम के साथ फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए बर्थडे मनाकर उनकी हौसला अफजाई की |