
भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में काढा ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
धमतरी | रथ यात्रा निकालने से पूर्व जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा को पिलाई जाने वाली दिव्य औषधि काढ़ा की परंपरागत प्रथा को ग्रहण करने के लिए सोमवार को तीसरे दिवस भी श्रद्धालुओं तथा भक्तों की मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें अपनी सहभागिता प्रदान करने के लिए नगर निगम लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष तथा आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी शामिल हुए उन्होंने बताया कि शहर की गौरवशाली परंपराओं तथा सांस्कृतिक मान्यताओं में रथ यात्रा का विशेष महत्व है जो हम सबको एकता के सूत्र में बांधकर आपसी प्रेम भाईचारा का संदेश देती है श्री मोटवानी ने कहा कि भगवान को समर्पित होने वाली दिव्य औषधि काढ़ा मैं प्राचीन जड़ी बूटियां की औषधियां के सम्मिश्रण के साथ-साथ हमारी आस्था और श्रद्धा के समाहित होने से हमारे सनातनी जीवन पद्धति का एक अभिन्न हिस्सा है जिसे आगे बढ़ाना हम सब का धर्म है। श्री मोटवानी के साथ नगर निगम के पार्षद कुलेश सोनी एवं पिंटू यादव भी उपस्थित रहे।






