कंटेनमेंट जोन घोषित होते ही राशन खरीदने उमड़ी भीड़

458

धमतरी | जिले में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने धमतरी जिले के सभी नगरीय  निकाय क्षेत्रों में 22 से 30 सितंबर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है | प्रशासन की इस घोषणा के बाद 9 दिनों के लिए राशन सामग्री और सब्जी खरीदने लोगों की भीड़  दुकानों  में टूट पड़ी | सुबह से ही दुकानों में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही | इस  दौरान लोगों  में  फिजिकल डिस्टेंस दिखा और न ही चेहरे पर  मास्क |

सब्जी बाजारों में भी काफी भीड़ दिखाई दी। आज सब्जियों की कीमतों में वृद्धि देखी गई | शनिवार को टमाटर का दाम 60  रुपया था आज  रविवार को ₹80 किलो तक पहुंच गया | आलू ₹40 , भाटा  ₹60, केला ₹30 किलो, बरबटी ₹80, कुंदरू ₹50,  लौकी ₹30, करेला ₹60, फुल गोभी 100 किलो में बिका | किराना सामानों के दाम में भी तेजी देखी गई|