आठ सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने दिया धरना , पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने किया समर्थन 

224

धमतरी | एक नवम्बर से धान खरीदने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ किसान यूनियन जिला धमतरी ने गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया | इस आंदोलन को पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने भी समर्थन दिया| किसान यूनियन के सदस्यों ने कहा कि यहां के मेहनतकश किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए भटकना पड़ता है| धान की कटाई शुरू हो गई है और सरकार 1 दिसंबर से धान खरीदने की बात कह रही है| यूनियन के सदस्यों की मांग है कि धान की खरीदी की 1 नवंबर से प्रारंभ की जाए | केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से 40% से अधिक चावल खरीदने की सहमति दी है इसलिए खरीफ सीजन 2020 में 24 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी की जाए | खुले बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए कानून बने | केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विधयेक को निष्प्रभावी बनाया जाए |जिन किसानों को  2018-09 में कर्ज माफी का लाभ नहीं मिला है |उन्हें राज्य सरकार की योजना के अनुसार कर्ज माफी का लाभ दिया जाए |रबी फसल में ओलावृष्टि से क्षति हुई फसल की मुआवजा राशि दी जाए|  पिछले वर्ष की अंतर राशि एक साथ दी जाए|  कृषि मोटर पंप के बिल माफ हो| प्रदर्शन में लीला राम साहू, घना राम साहू, महावीर साहू, सुदर्शन ठाकुर, हनुमान सिंह पुष्कर साहू, महिपाल साहू, रामविलास साहू समेत  यूनियन से जुड़े लोग मौजूद थे|