मासिक शिवरात्रि पर खारवाल परिवार धमतरी की शीतल सेवा

1

रत्नाबांधा रोड पर राहगीरों को पिलाया गया स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक आम पना

धमतरी | भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच जब राहगीर तपती सड़कों से गुजर रहे थे, तभी रत्नाबांधा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने लोगों को ठहरकर कुछ पल की शीतल राहत मिली। अवसर था मासिक शिवरात्रि का, जब खारवाल परिवार धमतरी द्वारा प्रेम, सेवा और आत्मीयता के साथ आम पना सेवा का आयोजन किया गया। 15 मई 2026 को आयोजित इस सेवा कार्य में खारवाल परिवार के माया खंडेलवाल, सुमन खंडेलवाल, वर्षा खंडेलवाल, स्वाति खंडेलवाल, वीणा खंडेलवाल, ज्योति खंडेलवाल, पिंकी खंडेलवाल, श्रुति खंडेलवाल, मेघा खंडेलवाल एवं ऋषिता खंडेलवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम स्थल पर कार, बाइक, स्कूटी, ऑटो, साइकिल एवं अन्य वाहनों से गुजर रहे सैकड़ों राहगीरों ने रुककर स्वादिष्ट, शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक आम पना ग्रहण किया। पुदीना, धनिया, अदरक, मिर्च, नमक, जीरा एवं विशेष मसालों से तैयार इस पना का स्वाद लोगों को विशेष रूप से पसंद आया। राहगीरों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की सेवा लोगों को राहत और ताजगी देने के साथ-साथ अपनत्व का एहसास भी कराती है। अनेक लोगों ने आम पना पीने के बाद खारवाल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सुलेखा जोशी, सुभाष मलिक, सरिता दोशी, संतोष, राजा, रिज़वान एवं घनश्याम का सहयोग रहा।