बरसात से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने महापौर रामू रोहरा ने किया पेड़ों की कटाई कार्य का निरीक्षण

1

धमतरी | आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत तारों एवं खंभों के संपर्क में आ रही पेड़ों की डालियों की छंटाई एवं कटाई का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोरिद वार्ड में चल रहे पेड़ों की कटाई कार्य का महापौर श्री रामू रोहरा ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महापौर श्री रोहरा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दिनों में किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना, तार टूटने या विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं से बचाव के लिए विद्युत लाइनों के आसपास फैली पेड़ों की शाखाओं की समय पर छंटाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वर्षा के दौरान संभावित जोखिमों को कम करने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जानी चाहिए। महापौर ने कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित एवं सुचारू विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। इस दौरान निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्ड के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।