बंगाल में धुआंधार प्रचार कर लौटीं बीथिका बिश्वास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने किया आत्मीय स्वागत एवं दिए जन्मदिवस की शुभकामनाएं

16

पार्टी नेतृत्व ने बंगाल चुनाव में बीथिका को जिम्मेदारी दी थी,जहाँ उन्होंने तीन महीने से लगातार मेहनत की

भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कार्यकर्ताओं ने बंगाल जाकर जो मेहनत की है वो क़ाबिले तारीफ़ है – रंजना साहू

धमतरी | पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर लौटीं डॉ. बीथिका बिश्वास का धमतरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने आत्मीय स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की एवं उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित भी किए। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को डॉ. बीथिका बिश्वास ने पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ निभाया है। उन्होंने लगातार लगभग तीन महीने तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन को मजबूती देने का कार्य किया। उनकी सक्रियता और कार्यशैली से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। डॉ. बीथिका बिश्वास ने 1 फरवरी 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक कुल 88 दिनों के प्रवास के दौरान 27 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने 151 ड्राइंग रूम मीटिंग, 285 बूथ एवं शक्ति केंद्र बैठकों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके नेतृत्व में उत्तर 24 परगना (विभाग) के अंतर्गत विभिन्न जिलों में भी व्यापक संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की गईं। बारासात जिले में 1250 बूथ मीटिंग, 315 शक्ति केंद्र बैठकें, 7 परिवर्तन रैलियां, 225 ड्राइंग रूम मीटिंग एवं 17 हजार सदस्यता कार्ड वितरण किए गए। वहीं, बोंगांव जिले में 130 बूथ मीटिंग, 115 शक्ति केंद्र बैठकें, 35 ड्राइंग रूम मीटिंग, 3 लाख कार्ड वितरण और 7 परिवर्तन रैलियां आयोजित की गईं। इसी प्रकार बैरकपुर जिले में 890 बूथ मीटिंग, 320 शक्ति केंद्र बैठकें, 425 ड्राइंग रूम मीटिंग, 7 परिवर्तन रैलियां एवं 18 हजार कार्ड वितरण किए गए। जबकि बसीरहाट जिले में 306 बूथ मीटिंग, 143 शक्ति केंद्र बैठकें, 75 ड्राइंग रूम मीटिंग, 1 परिवर्तन रैली और 10 हजार सदस्यता कार्ड वितरित किए गए। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में जाकर जिस समर्पण और मेहनत के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है, वह वास्तव में काबिले तारीफ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा निश्चित रूप से बेहतर परिणाम हासिल करेगी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. बीथिका बिश्वास के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बधाई देने भाजपा वरिष्ठ रोहितास मिश्रा, कोमल सार्वा, विनोद पाण्डेय, ललित जी, पवित्रा दीवान, रीतिका यादव, लता सोनी ने भी बधाई दिए।