
धमतरी | डॉ शोभा राम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, धमतरी में गर्मी से राहत हेतु बच्चों के लिए वाटर कूलर स्वर्गीय श्रीमती गौरीबाई, एवं स्व.कन्हैया लाल जी पारख की स्मृति में पारख परिवार धमतरी द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया। इस कार्यक्रम में सरला पारेख, शिमला पारेख, डॉ सरिता दोषी एवं गौरव लोहाना अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती पूनम पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था की आवश्यकता पूर्ति हेतु प्रदत्त उपहार को स्वीकार किया और पारेख परिवार की सहृदयता हेतु आभार व्यक्त किया।

डॉ सरिता दोषी जी ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभावान एवं आर्थिक रूप से जरुरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर हैं । गौरव लोहाना जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और इसके बदले अच्छे परीक्षाफल लाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सरला पारेख जी ने वाटर कूलर प्रदान करते हुए संस्था को भविष्य में भी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती रंजना साहू एवं आभार प्रदर्शन अजय पाण्डेय द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में पी साहू,टी जाचक, आलोक मत्स्यपाल, टीआर ध्रुव, ललिता वाहिले,पीएन साहू, हितांजली साहू,खोमेश्वरी, नेहा,हरीश, रूपेश कुंजाम,चेमन साहू उपस्थित रहे।






