धमतरी की ओर विहाररत तपस्वी संतों के स्वागत में उमड़ा श्रद्धा भाव

12

महापौर रामू रोहरा ने लिया आशीर्वाद
धमतरी | तपस्वी राज परम पूज्य वीरभद्र मुनि जी एवं विराग मुनि जी मा.सा. आदि ठाणा 5 का आज राजाराव पठार से धमतरी की ओर विहार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक विहार सेवा में शामिल हुए।
सुबह लगभग 6 बजे धमतरी महापौर रामू रोहरा सहित अन्य नागरिक राजाराव पठार पहुँचे और विहार सेवा का लाभ लिया। सभी ने संतों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार परम पूज्य विराग मुनि जी महाराज साहब का आज 134वां उपवास है। नगर आगमन की ओर बढ़ रहे मुनि संघ का श्रद्धालुओं ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विहार सेवा में समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल, धनराज लुनिया, मुन्ना पारख, विजय बैद, पिंटू डागा, नंदू लोधी, आशीष मिन्नी, आशीष बंगानी, आशीष लोढ़ा और रितेश लोढ़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी में ऐसे तपस्वी गुरुओं का आगमन पूरे नगर के लिए सौभाग्य की बात है। उनके सानिध्य से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।