अपरा एकादशी पर प्रभा रावत परिवार ने कराई शीतल मठा सेवा

13

DHAMTARI . तपती धूप और लगभग 42–43 डिग्री तापमान के बीच धमतरी में सेवा और अपनत्व का सुंदर उदाहरण देखने मिला।
श्रीमती प्रभा रावत, डॉ. ए. के. रावत एवं परिवार के सौजन्य से राहगीरों को शीतल एवं स्वादिष्ट मठा पिलाकर गर्मी में राहत पहुंचाई गई।
इस सेवा कार्य में उनके धरम भाई बिपिन भाई दोशी, अरविंद भाई एवं भाभी रसीला बेन दोशी के साथ वर्षा खंडेलवाल, माया खंडेलवाल, सुभाष मलिक, सुलेखा जोशी, सुनीता भट्टर, नीलू गुप्ता, प्रिया पंजवानी, सुमन शर्मा, धनश्री जोशी, सुनील भारद्वाज एवं सरिता दोशी की सहभागिता रही। विशेष रूप से बिपिन भाई दोशी एवं अरविंद भाई दोशी ने तेज धूप में लंबे समय तक खड़े रहकर और घूम-घूमकर राहगीरों को प्रेमपूर्वक मठा पिलाया। सैकड़ों राहगीरों ने शीतल मठा ग्रहण कर राहत महसूस की और आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। राहगीरों ने कहा कि इस तरह की सेवा गर्मी में शरीर को शीतलता देने के साथ समाज में प्रेम और मानवता का संदेश भी देती है। इस अवसर पर प्रभा रावत ने बताया कि, अपरा एकादशी सनातन परंपरा में सेवा, दान और पुण्य का विशेष दिन माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर मठा सेवा कर उन्हें बहुत प्रसन्नता और आत्मिक संतोष मिला।