
नई दिल्ली स्थित स्वीडन दूतावास में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों का हुआ आत्मीय सम्मान • सार्थक स्कूल, धमतरी के सत्यांशु दीप स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व ,
Special Olympics Bharat (SOB) एवं SKF India के संयुक्त तत्वावधान में Special Olympics Gothia Cup 2026 के लिए चयनित भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम का गरिमामय Send-off Ceremony नई दिल्ली स्थित स्वीडन के दूतावास (Embassy of Sweden) में आयोजित किया गया।
धमतरी | समारोह में भारतीय टीम के 10 विशेष खिलाड़ियों, हेड कोच, असिस्टेंट कोच एवं टीम अधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।समारोह में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आधिकारिक जर्सी, ट्रैवल बैकपैक, ट्रॉली सूटकेस, विशेष खेल जूते, ग्लव्स तथा अन्य खेल सामग्रियों सहित पूरी टीम किट प्रदान की गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करने का संदेश दिया गया।समारोह में स्वीडन दूतावास के अधिकारियों, Special Olympics Bharat, Special Olympics Bharat–छत्तीसगढ़, SKF India के प्रतिनिधियों तथा आमंत्रित अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय टीम स्वीडन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेगी। भारतीय टीम में अयाज़ अहमद (जम्मू-कश्मीर), हरमनप्रीत सिंग. (पंजाब), मोहम्मद आदिल खान (नई दिल्ली), एनोश मसीह (पंजाब), नफीस अहमद (पश्चिम बंगाल), सत्यांशु दीप (छत्तीसगढ़), संजीव पात्रा (पश्चिम बंगाल), स्टालिन के. (पुडुचेरी), कृष्णा अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)मयंक कुमार (बिहार) सहित कुल 10 विशेष खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का नेतृत्व हेड कोच ओनासिस एम. (पुडुचेरी) कर रहे हैं, जबकि असिस्टेंट कोच पुष्पेंद्र कुशवाहा ( भोपाल) खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। भारतीय टीम 11 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से स्वीडन के गोथेनबर्ग के लिए रवाना होगी, जहाँ 12 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित Special Olympics Gothia Cup 2026 में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के माध्यम से चयनित छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित सार्थक स्कूल के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप का चयन पूरे जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उनकी यह उपलब्धि विशेष बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होने के साथ-साथ सार्थक स्कूल एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के सतत प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों का भी परिणाम है। सार्थक संस्था ने सत्यांशु दीप एवं भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। शुभकामनाएँ देने वालों में संरक्षक डॉ. ए. के. रावत, श्री गोपाल शर्मा एवं श्री मदनमोहन खंडेलवाल, संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रावत, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला प्रशासन धमतरी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग डॉ. मनीषा पांडे, स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के निदेशक श्री प्रमोद कुमार तिवारी, स्पोर्ट्स एक्सपर्ट श्री रवि जैन, सार्थक की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी, सचिव श्रीमती स्नेहा राठौड़, वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीमती मैथिली गोड़े, संगीत एवं खेल प्रशिक्षक सुश्री देविका दीवान, कंप्यूटर प्रशिक्षक सुश्री कौशिल्या यादव, नृत्य एवं खेल प्रशिक्षक सुश्री काजल रजक, प्रशिक्षक नागेश कुमार, रुद्र कुमार, मोहन, विशाल एवं रुस्तम, स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारियों, सार्थक परिवार के सहयोगियों, नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ-साथ सत्यांशु दीप की माताजी श्रीमती रंभा दीप, भाई हिमांशु दीप, भाभी श्रीमती शीतल दीप एवं बहन श्रीमती रूपाली चिमनानी ने भारतीय टीम के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं। सार्थक परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि सत्यांशु दीप सहित भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम अपनी प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाते हुए देश के लिए नई उपलब्धियाँ अर्जित करेगी।





