हाई स्कूल सांकरा चिवर्री स्कूल में 9वीं की छात्राओं को मिली साइकिलें

3

हाई स्कूल सांकरा चिवर्री स्कूल में 9वीं की छात्राओं को मिली साइकिलें

धमतरी | शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विद्यालय में सत्र 2026 -27 के लिए कक्षा नवी की पात्र बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया । प्राचार्या सुरेंदर कौर ओबेराय निःशुल्क साइकिल वितरण योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम के साथ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र कुंजाम एवं उपाध्यक्ष जोहित यादव, कार्यकारिणी सदस्य सरपंच कीर्ति मरकाम, अभिभावक राजेश नेताम, सोहनलाल, फूलचंद मांडवी, दीपक कौशिक के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

साइकिल प्रभारी वैभव जाधव ने आभार व्यक्त कियाl इस कार्यक्रम में समन्वय नेताम भी उपस्थित रहें। एस .के. ओबेरॉय ने कहा कि सभी बच्चियों को साइकिल शासन के द्वारा प्राप्त हुई है आप लोग नियमित विद्यालयों मैं उपस्थित रहे। सभी छात्र-छात्राओं के चेहरों में साइकिल मिलने पर एक नई मुस्कान दिखाई दी।