ओंकार साहू का बड़ा दावा: पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में, मोदी सरकार पर गंभीर आरोप

1

मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़, शिक्षा व्यवस्था संकट में : विधायक ओंकार साहू

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ओंकार साहू ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर में युवाओं, छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों का भरोसा कमजोर किया है।पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित होने का आरोप विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भाजपा शासनकाल में कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठने के बावजूद केंद्र सरकार प्रभावी सुधार लागू करने में विफल रही है। इससे लाखों युवाओं की वर्षों की मेहनत और उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है।NEET विवाद का किया उल्लेखओंकार साहू ने कहा कि NEET परीक्षा को लेकर भी देशभर में गंभीर विवाद और विरोध देखने को मिला। लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं से छात्रों को मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र सरकार समय रहते उनका विश्वास बहाल नहीं कर सकी।छात्रों की आवाज़ दबाने का लगाया आरोपकांग्रेस विधायक ने कहा कि जब छात्र अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज़ उठाते हैं, तब उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई और हिरासत जैसी घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है।शिक्षा सुधार और रोजगार पर दिया जोरओंकार साहू ने कहा कि आज देश का युवा महंगाई, बेरोज़गारी, भर्ती में देरी और परीक्षा संबंधी अनिश्चितताओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार और सुरक्षित भविष्य देने के बजाय केंद्र सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।निष्पक्ष परीक्षा और शिक्षा सुधार की मांगविधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष परीक्षाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसरों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा लीक के मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Also Read

चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश कर रहे साध्वी जनों का मठ मंदिर चौक में स्वागत कर लिया गया आशीर्वाद