
धमतरी | दिल्ली में छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन पर हुए दमन और शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी गुस्से के बीच आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य व अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को मोदी सरकार द्वारा तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए हिरासत में लिया गया।
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे इन शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज स्थानीय गांधी मैदान में जिला कांग्रेस के तत्वावधान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन और आक्रोश मार्च आयोजित हुआ। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र संगठनों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो’ और ‘राहुल गांधी आगे बढ़ो’ के नारों से आसमान गुंजा दिया। राजीव भवन से आक्रोश मार्च के गांधी मैदान पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।इस दौरान पुलिस बल के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन भारी आक्रोश के बीच पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, संगठन महामंत्री अरविन्द दोषी, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव जिला नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, संतोषी निषाद, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, जानसिंग यादव, जिला महामंत्री योगेश लाल, विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, उपनेता प्रतिपक्ष विशु, देवांगन, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, कामराय साहू, शैलेन्द्र दीवान, उदित नारायण साहू, अविनाश मारोठे, आशुतोष खरे, जैनुद्दीन रिजवी, पार्षद सूरज गहरवार, अनिल कुर्रे, तेजराम सिन्हा, संजू साहू, प्रवीण साहू, वतांजली गोस्वामी, सूरज पासवान, प्रणय बच्चन, श्रीकांत तिवारी, लुकेश्वरी साहू, मानिक साहू, योगेश्वर साहू, टिकेंद्र देवांगन, रियाज अहमद, धर्मेंद्र पटेल, अमित बाघमरिया, बंटी साहू, इद्रेश साहू, अजय सिन्हा, दिलीप बजाज, अभिषेक ठाकुर, अशोक कुर्रे, श्रवण साहू, समीना अंजुम, हितेश्वरी सिन्हा, रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित।


