पूजा-पाठ के बहाने महिला से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

23

 अर्जुनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल,  महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी

धमतरी | एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना अर्जुनी क्षेत्र में महिला की मर्यादा भंग करने एवं अश्लील हरकत करने के मामले में अर्जुनी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रार्थिया के शिकायत के आधार पर आरोपी ने पूजा-पाठ एवं ताबीज पहनाने का झांसा देकर प्रार्थिया को कमरे में अकेला किया तथा उसके साथ अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करते हुए उसकी अस्मिता भंग करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रकरण में थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम: दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।