ग्राम शंकरदाह में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नाली से हटाए गए 8 से 10 अधूरे मकान

5

धमतरी से लगे ग्राम शंकरदाह में नाली पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया

धमतरी। धमतरी से लगे ग्राम शंकरदाह में नाली पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। लगातार हो रही बारिश के बीच राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से नाली के ऊपर बनाए जा रहे 8 से 10 अधूरे मकानों को हटाकर नाली को पूरी तरह साफ कराया।

ग्राम शंकरदाह में लंबे समय से नाली पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया था और कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भेजा था। प्रस्ताव के आधार पर बुधवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

 

नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि नाली के ऊपर 8 से 10 लोगों द्वारा अधूरे मकानों का निर्माण किया जा रहा था। ग्राम सभा से प्रस्ताव मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण हटा दिए गए। उन्होंने बताया कि मकान पूरी तरह तैयार नहीं हुए थे, बल्कि निर्माणाधीन अवस्था में थे।

ग्राम शंकरदाह में नाली पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई
ग्राम शंकरदाह में नाली पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार नाली पर अतिक्रमण होने से बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित हो रही थी। इसके कारण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन जाती थी और रपटा पर भी पानी चढ़ जाता था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। अतिक्रमण हटने के बाद अब जल निकासी सुचारु होने और जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश के बीच हुई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

ALSO READ

“नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेत

https://navpradesh.com/epaper/