
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर, योगेश फाउंडेशन द्वारा,धर्म एवं राजनीति पर परिचर्चा गोष्ठी हुई, राजनीति में अधर्म क्यों वर्जित होना चाहिए,,, अंकिता। धमतरी।राजनीति में अधर्म वर्जित होना चाहिए क्योंकि अधर्म समाज में भय, अन्याय और विभाजन उत्पन्न करता है।जबकि धर्म रहित राजनीति जनता का विश्वास,सुख और राष्ट्र की स्थिरता सुनिश्चित करती है।
धमतरी | उक्त बातें योगेश फाउंडेशन द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित राजनीति में अधर्म क्यों वर्जित होना चाहिए विषय पर गोष्ठी के दौरान समाज सेवी श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा द्वारा कही गई। इसी कड़ी में राष्ट्रीय संगठन संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक जानकी वल्लभ तीर्थ महराज ने कहा कि,राजा या शासक के लिए विनम्रता के साथ नीति भी आवश्यक है।यदि मंत्री, वैद्य और गुरु भय या स्वार्थ से केवल प्रिय बाते कहने लगे तो राज्य धर्म और शरीर तीनों का नाश हो जाता है,सत्य बोलने वालों कि उपेक्षा किसी भी शासन को कमजोर कर देता है।धर्म और राजनीति में संत समाज की भी आवश्यकता होती हैं। भारतीय जनता पार्टी धमतरी शहर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमति पूजा कुंजाम ने इस अवसर पर कहा कि दूसरों के हित से बड़ा कोई धर्म नही, और दूसरों को कष्ट पहुंचाने से बड़ा कोई पाप नहीं। राजनीति यदि जनसेवा छोड़कर स्वार्थ और अत्याचार का माध्यम बन जाए तो वह अधर्म बन जाती है। समाज सेवी चंद्रकला पटेल ने कहा कि,सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं। राजनीति में असत्य,छल और झूठ अल्पकालिक लाभ दे सकते हैं, परन्तु स्थायी सम्मान नहीं अतः राजनीति में अधर्म वर्जित होना चाहिए। कार्यक्रम के इसी के कड़ी में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ती का माध्यम नहीं बल्कि धर्म,न्याय और लोक कल्याण का साधन माना गया है। विप्र विद्वत परिषद् के अध्यक्ष बालेंद्र पांडे ने कहा कि,रावण का उदाहरण बताता है कि, विद्या, शक्ति और सम्पत्ति होने के बाद भी अधर्म अंततः पतन का कारण बनता है।काम,क्रोध,अंहकार और लोभ नरक के मार्ग है।जब राजनीति में लोभ और अंहकार प्रवेश कर जाते तब भ्रष्टाचार, अन्याय और शोषण बढ़ने लगता है। प्रसिद्ध कथा वाचक अशोक शास्त्री ने बताया कि,राम राज्य में जनता भय, अन्याय और दुख से मुक्त थी क्योंकि शासन धर्म और न्याय पर आधारित था।आज भी राजनीति का उद्देस्य जनता को सुरक्षा,सम्मान और सुविधा देना होना चाहिए। सीनियर सिटीजन रिटायर्ड तहसीलदार रामवतार शर्मा एवं रिटायर्ड मतस्य निरीक्षक कमल नारायण तिवारी ने कहा कि, राजनीति में अक्सर यह देखा गया की अधर्म,छल, अहंकार और अन्याय पर आधारित शासन अंततः विनाश की ओर जाता है |






