जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, गांव-गांव पहुंचकर कर रहे समस्याओं का समाधान

9

कार्यालय में नियमित जनसुनवाई, विकास कार्यों का निरीक्षण और त्वरित निराकरण की कार्यशैली से बढ़ा जनता का विश्वास

धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा अपनी सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते लगातार चर्चा में हैं। वे प्रतिदिन जिला पंचायत कार्यालय में पर्याप्त समय देकर आम नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दे रहे हैं।
कार्यालयीन जनसुनवाई के साथ-साथ अरुण सार्वा लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी कर रहे हैं। सड़क, पेयजल, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की वे स्वयं समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की पहल से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद अरुण सार्वा ने जनप्रतिनिधि की भूमिका को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाया है।
इस सक्रिय कार्यशैली के चलते जिला पंचायत क्षेत्र में जनप्रतिनिधि और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ है। विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा फीडबैक लेने और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयासों की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।
“जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास को कायम रखना मेरा कर्तव्य है। मेरा प्रयास है कि जिला पंचायत का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और लोगों की समस्याओं का निराकरण समय पर हो। जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना है।”
— अरुण सार्वा, जिला पंचायत अध्यक्ष, धमतरी

 

ये भी पढ़े

वन संपदा से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम, वी.डी.वी.के. दुगली के कार्यों की आईएफएस अधिकारी ने की सराहना

दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”