
धमतरी । जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। 10 जुलाई 2026 की स्थिति में जिले में औसतन 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं 1 जून 2026 से अब तक जिले में 234.6 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 290.7 मिमी का 80.7 प्रतिशत है। तहसीलवार वर्षा आंकड़ों के अनुसार मगरलोड तहसील में अब तक 283.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा का 98.2 प्रतिशत है और जिले में सबसे अधिक है। इसके बाद कुकरेल में 252.0 मिमी (89.6 प्रतिशत), बेलरगांव में 229.4 मिमी (85.1 प्रतिशत), नगरी में 250.4 मिमी (84.3 प्रतिशत), कुरूद में 230.2 मिमी (78.2 प्रतिशत) तथा धमतरी में 240.8 मिमी (74.5 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। वहीं भखारा तहसील में अब तक 156.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य वर्षा का 55.5 प्रतिशत है। दर्ज हुई वर्षा के अनुसार बेलरगांव में सर्वाधिक 10.5 मिमी, नगरी में 9.6 मिमी, कुरूद में 5.7 मिमी, कुकरेल में 2.0 मिमी, मगरलोड में 0.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि धमतरी और भखारा तहसीलों में आज वर्षा दर्ज नहीं हुई। जिला प्रशासन द्वारा मानसून की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों का संचालन करने की अपील की गई है।






