धमतरी: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला बैठक संपन्न, पेंशन, पदोन्नति और स्थानांतरण सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

56

धमतरी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देश पर 8 जुलाई बुधवार को जिला कार्यकारिणी धमतरी की अति आवश्यक बैठक बीआरसी भवन, कुरूद में जिला अध्यक्ष डॉ. भूषण लाल चंद्राकार की अध्यक्षता में एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक तथा प्रांतीय महिला प्रतिनिधि सविता छाटा की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में पूर्व सेवा की गणना, प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन, पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान विकल्प, विभागीय टेट परीक्षा, खुली स्थानांतरण नीति, ग्रीन कार्ड धारियों के वेतन कटौती के मुद्दे सहित कई जिला स्तरीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा सेवा पुस्तिका का सत्यापन, वार्षिक सदस्यता, कार्यकारिणी विस्तार तथा वर्तमान शैक्षणिक समस्याओं के संबंध में भी आवश्यक चर्चा हुई।
प्रांतीय इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए देवनाथ साहू एवं शैलेंद्र पारीक ने प्रांतीय स्तर के विभिन्न मुद्दों को बैठक में रखा। वहीं स्थानीय मुद्दों की समीक्षा करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. भूषण लाल चंद्राकार ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष के रिक्त पद पर कैलाश प्रसाद साहू, जिला मीडिया प्रभारी के रूप में कैलाश सोन तथा जिला महामंत्री के रूप में संजय साहू का मनोनयन किया गया।
ब्लॉक स्तरीय समस्याओं को रखते हुए विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों ने भी बैठक में अपनी बात रखी। इनमें कुरूद से दिनेश कुमार साहू, धमतरी से गेवाराम नेताम, मगरलोड से रमेश कुमार यादव तथा नगरी का प्रतिनिधित्व करते हुए कैलाश सोन ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिला महिला प्रकोष्ठ प्रतिनिधि श्रीमती बी. यदु ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक का संचालन जिला सचिव बलराम तारम ने किया। अंत में प्रमोद सिन्हा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती तरूणा सिन्हा को मौन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बैठक का समापन किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. भूषणलाल चंद्राकार, प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती सविता छाटा, जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती बी. यदु, जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू, तीरथ राज अटल, जिला सचिव बलराम तारम, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद साहू, जिला मीडिया प्रभारी कैलाश सोन, जिला महामंत्री राहुल नेताम, संजय साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम, दिनेश कुमार साहू, रमेश कुमार यादव, जिला पदाधिकारी दीनानाथ पांडेय, तुनेश्वरी साहू, खिलेश्वर कश्यप, जसवंत कुमार साहू, लोमस कुमार साहू, पंच कुमार ध्रुव, शेष नारायण साहू, कौशल चंद्राकर, भगवती प्रसाद सोनी, सूखीत राम ध्रुव, चिमनलाल सूर्यवंशी, बलेन्द्र कुमार साहु, शंकर लाल ध्रुव सहित पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।