धमतरी पुलिस की नशे के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही,गांजा बेचने वाली महिला हुई गिरफ्तार

19

 थाना सिहावा पुलिस ने घर में दबिश देकर 1.150 किलोग्राम रूपये अवैध गांजा, नगदी एवं मोबाइल सहित कुल 49,650/- रुपये किया जप्त,  एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार जारी है सख्त अभियान

 धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिधावा में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से गांजा संग्रहित कर उसकी बिक्री कर रही है। जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिहावा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संदेही के घर विधिवत दबिश दी। वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मकान की तलाशी लेने पर घर के अंदर पलंग के नीचे रखे एक थैले से 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गांजा रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को विधिवत जब्त किया।

तलाशी के दौरान गांजा बिक्री से प्राप्त नकद 2,650/- रुपये तथा एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 49,650/- रुपये है। आरोपिया महिला श्रीमती धनेश्वरी साहू, पति कोमल साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गिधावा, थाना सिहावा, जिला धमतरी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपिया का नाम – महिला श्रीमती धनेश्वरी साहू, पति कोमल साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गिधावा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)

प्रमुख जप्ति 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 46,000/-रूपये) 01 की-पैड मोबाइल फोन (कीमत 1,000/-रूपये) नकद 2,650/-रूपये (गांजा बिक्री की रकम) कुल जप्ती मूल्य : 49,650/-रूपये जप्त किया गया। धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त धमतरी के संकल्प के साथ धमतरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।