
भोथली विद्यालय व नवागांव का नाम रोशन किया भावेश कुमार ने
धमतरी | गौरव ग्राम नवागांव कंडेल निवासी भावेश कुमार साहू पिता तेजराम साहू का चयन अग्नि वीर थल सेवा में होने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली विद्यालय परिवार ने दिया शानदार बधाई व शुभकामना। भावेश कुमार साहू प्रारंभ से ही मेधावी व परिश्रमी विद्यार्थी रहे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवक के रूप में ए प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। गणित विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर पीजी कॉलेज धमतरी में बीएससी में अध्यनरत था। साधारण परिवार में अभाव के बीच रहकर कठिन मेहनत ईमानदारी वह आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने सफलता प्राप्त की उनके परिवार में तीन और बड़े भैया सेवा में देश की सेवा में कार्यरत हैं। विद्यालय के प्राचार्य एल के उपाध्याय ने रामायण के चौपाई के माध्यम से हनुमान जी की शक्ति से अवगत कराया ।व शिक्षकों को प्रेरणा स्रोत बनकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। भावेश का श्रीफल पेन व प्रतीक चिन्ह एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। 21 जून को 6 माह की ट्रेनिंग हेतु बेंगलुरु रवाना होंगे कार्यक्रम का संचालन रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद साहू ने किया इस अवसर पर विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे अध्यक्ष त्रिभुवन सन्हरा ,अशोक सिन्हा ,बलिराम साहू ,गुहलेद सन्हरा ,सोनाराम साहू, नौलख साहू, नागेश साहू ,सरपंच शिवरात्रि ध्रुव ,एल एन साहू, राकेश कुमार साहू ,रामशरण मिश्रा, धनंजय सोनकर ,एल एन शांडिल्य, गोविंद सिन्हा ,डोमन ध्रुव, विनोद ध्रुव, गोपेश साहू, महेंद्र साहू ,उमाकांत साहू, मंजूषा साहू ,रेखा देहारि , स्वाति सोरी ,दीप्ति शुक्ला ,रेणुका ध्रुव, दुर्गा साहू ,किशोरी कश्यप, विमला साहू , लखनतीन आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।






