प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान, दर्री एवं खरेंगा में महापौर रामू रोहरा ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद

4

धमतरी | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भोथली मंडल के ग्राम दर्री एवं खरेंगा में प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा ने ग्रामीणों एवं प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनहितैषी निर्णयों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवियों एवं सफल व्यवसायियों का नारियल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। महापौर श्री रामू रोहरा ने सम्मानित व्यक्तियों के सामाजिक योगदान एवं क्षेत्र के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खरेंगा सोसायटी अध्यक्ष शेखन साहू, भोथली मंडल महामंत्री निरंजन साहू, योगेश्वर साहू, उत्तम साहू, प्रेमलाल देवघर साहू, खरेंगा के पूर्व सरपंच मोहन साहू, रामदयाल साहू, तामेश्वर साहू, सुभाष साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर अपने विचार साझा किए तथा विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना एवं नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।