विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत रंजना साहू ने ग्राम सेमरा डी एवं सेनचुवा में सेवानिवृत्त शिक्षकों, वरिष्ठजनों एवं समाज प्रमुखों का किया सम्मान

4

धमतरी | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित ऐतिहासिक 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने शक्ति केंद्र प्रभारी कमलनारायण ध्रुव के साथ ग्राम सेनचुवा एवं सेमरा डी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आत्मीय भेंट कर उनका सम्मान किया तथा केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। ग्राम सेनचुवा में श्रीमती साहू ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कोमन लाल कुर्रे, वरिष्ठ ग्रामीण दयालाल चंद्राकर, पटेल समाज प्रमुख तीजूराम पटेल, यादव समाज प्रमुख पूनाराम यादव एवं धीवर समाज प्रमुख आनंद धीवर से मुलाकात कर उनका शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। वहीं ग्राम सेमरा डी में सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार साहू, पशु चिकित्सक एवं यादव समाज अध्यक्ष सियाराम यादव, पटेल समाज प्रमुख अर्जुन पटेल तथा आदिवासी समाज के प्रमुख समाजसेवी प्यारी राम ध्रुव से भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, केंद्र सरकार की योजनाओं ने गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। श्रीमती साहू ने बताया कि भाजपा हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को प्राथमिकता देती है। सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों, वरिष्ठजनों एवं समाज प्रमुखों ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सेनचुवा बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, माखनलाल साहू, रामस्वरूप साहू, उपसरपंच थानूराम साहू, डाही सोसायटी समिति अध्यक्ष साकेत कुमार साहू, फूल सिंह साहू, कौशल साहू, देवेंद्र साहू, मोहनलाल साहू, कमलेश चंद्राकर, पीलेश्वर ध्रुव, लिलेश्वर पटेल, राजेंद्र पटेल, सुरेश तारक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।