
धमतरी l धमतरी में मगरलोड ब्लाक में फ्रूटी पेय पदार्थ से जंतु निकलने का मामला सामने आया है जिसके बाद जांच के लिय फूड विभाग भी मौके में पहुंचा था वहीं फ्रूटी पीने वाली बच्ची को आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है रविवार शाम मिली जानकारी में बताया गया कि यह मामला मगरलोड क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी से सामने आया है
जहां एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैकेट के भीतर अज्ञात जीव या फंगस मिलने की खबर है। घटना के बाद हड़कंप मच गया और बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत पूरी तरह ठीक और स्वस्थ बताई जा रही है।
अस्पताल पहुंचे परिजन, पैकेट भी साथ ले गए
मिली जानकारी के अनुसार, बरेली ग्राम की एक छोटी सी दुकान से यह फ्रूटी खरीदी गई थी। पैकेट खोलने पर उसमें संदिग्ध जीव दिखने के बाद परिजन घबरा गए और बच्ची को लेकर सीधे अस्पताल भागे। वे फ्रूटी का वह पैकेट भी अपने साथ ही अस्पताल ले गए हैं, जिसके चलते शुरुआती जांच के दौरान मौके पर वह पैकेट नहीं मिल सका।
फंगस या जीव? जांच के बाद होगा साफ
इस संबंध में जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस घटना की जानकारी मिली है। उनमें कुछ पैकेट के भीतर फंगस जैसी चीज दिख रही है, तो कहीं रुई जैसा पदार्थ नजर आ रहा है। कुछ तस्वीरों में यह किसी मरे हुए जीव या छिपकली जैसा भी प्रतीत हो रहा है। वास्तविक स्थिति क्या है, यह पूरी जांच और सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी
मुख्य दुकान से लिया जाएगा सैंपल
अधिकारी ने बताया कि जिस ग्रामीण दुकान से यह फ्रूटी खरीदी गई थी इसके अलावा, जिस मुख्य विक्रेता या एजेंसी से यह स्टॉक लाया गया था, उस दुकान से फ्रूटी के अन्य पैकेट्स के सैंपल लिए जाएंगे ताकि गुणवत्ता की सही जांच की जा सके। राहत की बात यह है कि पीड़ित बच्ची के पिता से हुई बातचीत के अनुसार बच्ची पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। विभाग मामले की गहराई से तफ्तीश कर रहा है।






