गायत्री परिवार के नशा उन्मूलन अभियान का समापन आज, भटगांव में निकलेगी रैली

3

धमतरी | अखिल विश्व गायत्री परिवार धमतरी के तत्वाधान में सात दिवसीय नशा उन्मूलन जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम भटगांव में दिनांक 03/06/2026 से 09 /06/2026 तक चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में दिनांक 08/ 06 /2026 को बाजार चौक भटगांव में एक कुंडली गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ । कल दिनांक 09/06/2026 ग्राम भटगांव में विशाल नशा उन्मूला रैली को शाम 3 बजे निकाला जाएगा रैली विभिन्न गलियों में भ्रमण करेगी एवं बाजार चौक में सभा का कार्यक्रम होगा ।जिसमें समस्त ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग मिला । ग्राम के प्रमुख एवं ग्राम पंचायत भटगांव के सरपंच फागू राम साहू , हेमंत साहू ,बसंत कुमार सिन्हा देवानंद साहू , रामस्वरूप साहू, महादेव साहू ,चमन साहू तामेश्वरी साहू ,केशव साहू, सुनीता साहू, जयंती साहू ,भुरवा बाई, अहिल्या साहू ,गोमती साहू, गायत्री शक्तिपीठ धमतरी के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती खिलेश्वरी किरण , ट्रस्टी शेखन साहू , राजकुमार साहू प्रधानाध्याक , प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ कौशल प्रसाद साहू , गोविंद मीनपाल ,हेम सिंह कंवर, राजू साहू ,भुनेश्वर देवांगन, प्रांतीय जिला युवा प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती सरिता सिंन्हा, श्रीमती निर्मला कश्यप ,श्रीमती पुष्पा सिन्हा, श्रीमती जानकी निषाद, श्रीमती बिमला साहू आदि उपस्थित थे |