
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 85 छात्र-छात्राओं को , पुस्तक कापी एवं प्रशस्ति पत्र देकर एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। , नेशनल कराते खिलाड़ियों अंजली फूटान, रिया फूटान एवं संतोषी मत्स्यपाल को धीवर समाज गौरव सम्मान प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार धीवर, संरक्षक सेवकराम तारक एवं परमेश्वर फूटान महासंरक्षक द्वारा प्रदान किया ।
धमतरी | धीवर समाज के छात्र-छात्राओं के कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना परिवार और समाज का विकास संभव नहीं है । शिक्षा में लगाया गया धन एक इन्वेस्टमेंट है बच्चों की शिक्षा में लगाया गया धन कई गुना होकर वापस होता है इससे परिवार समाज और पूरे देश को लाभ मिलता है । अतः अन्य संपतियों में निवेश की जगह शिक्षा में निवेश करें । धीवर समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जो उच्च पदों पर पहुंच चुके हैं उन्हें एक मंच पर लाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, एन आई टी, आई आई टी कालेजों में ले जाकर शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना चाहिए । एसडीएम पीयुष तिवारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह आवश्यक नहीं की बड़ी परीक्षाओ में एक ही बार में सफलता मिले, एक-दो बार असफल होने पर निराश न होवे अगली बार आप अवश्य सफल होंगे। विद्यार्थीयों को सही विषय चयन में आने वाली कठिनाईयों का हल बताया गया। इंजीनियर बनने के इच्छुक छात्रों को गणित विषय के काउंसलिंग में गणित के व्याख्याता मास्टर ट्रेनर आलोक मत्स्यपाल ने विस्तारपूर्वक जानकारी दिया । डाक्टर बनने के इच्छुक छात्रों को बायो विषय एवं नीट परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस पर विस्तार से जानकारी दिया । बैंकिंग एवं सीए सेक्टर में जाने के इच्छुक छात्रों को कामर्स विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी ओमप्रकाश नाग व्याख्याता द्वारा दिया। डॉ निधी वर्मा, मनोचिकित्सक द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा के समय होने वाली तनाव कम करने के तरीके बताया तथा अन्य मानसिक समस्याओं से निजात पाने का उपाय भी बताया गया। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा संरक्षक सेवकराम तारक, अध्यक्ष सुरेश कुमार धीवर, महासचिव डॉ रामलाल पेंदरिया, अध्यक्षता कर रहे परमेश्वर फूटान, दिलीप कुमार नाग, दीपक धीवर अध्यक्ष रायपुर परगना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित श्री कार्तिकराम हिरवानी को समाज द्वारा सम्मानित किया गया है। समस्त छात्र-छात्राओं को पुस्तक कापी एवं पेन वितरित किया गया । कार्यक्रम में होरीलाल मत्स्यपाल, नर्मदाप्रसाद जगबेड़हा, सोनू नाग, ब्रम्हा नाग, राजू ओझा निर्मल फूटान, राजू मीनपाल, सांकरा नगरी से भुवनलाल धीवर, धर्मेन्द्र तारक, नारायण धीवर, मोहिनी तारक, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष, छात्र छात्राएं शामिल हुए । कार्यक्रम में फिरोज हिरवानी, डॉ ओमप्रकाश मत्स्यपाल, अजय मीनपाल, शेष नारायण कोसरिया, तीर्थराज मत्स्यपाल, उमेश नाग, शत्रुघ्न धीवर, ओमशंकर हिरवानी, यशवंत कोसरिया गुड्डू हिरवानी कृष्णा हिरवानी करण हिरवानी, नीतेश हिरवानी, त्रिलोक मीनपाल, मोतीलाल धीवर, तेजप्रकाश रिगरी,ललित केशव सपहा, धीवर सोरिद, राजेन्द्र नाग, कोमल सारवा, कीर्तन मीनपाल, राधेश्याम मीनपाल, खगेश्वरी लांजे, जनपद सदस्य, संध्या हिरवानी, लक्ष्मी पेंदरिया, अंजू मटियारा, आशा धीवर शीला धीवर, धृति हिरवानी वेणुका हिरवानी सहित 300 से अधिक संख्या में पालकगण शामिल हुए । इस कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश नाग एवं सोहन लाल धीवर द्वारा ए एस एल किया गया। आभार प्रदर्शन विष्णु प्रसाद निषाद द्वारा किया गया।






